फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की प्रतिमाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अाेम
विज्ञापन
वरामालदेव बाइपास वाले नव निर्मित मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सोमवार को धार्मिक रिवाज से समापन हो गया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले महिला और पुरुषों ने धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शिव परिवार की प्रतिमाओं की शोभायात्रा सोमवार पूर्वाह़न में वरामालदेव मंदिर परिसर से शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा गद्दीटोला मोहल्ला होकर बदायूं रोड बाजार में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला और पुरुषों ने प्रतिमाओं पर फूल बरसाए। पंजाबी कालोनी में भी शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाएं बैंडबाजों की धुन पर थिरकतीं नजर आईं। उन्होंने मंगल गीत गाकर जश़्न भी मनाया। रास्ते में भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
शोभायात्रा अपराह्न में मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। रामदास शर्मा ने हवन-पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो पूरा परिसर बम-बम भोले से गूंज उठा। कन्याभोज के बाद भंडारे में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष जुटे। इस मौके पर गंगासिंह शाक्य, नरोत्तम सिंह, ओमशंकर, खुशीराम, गंगादेवी, निशा, चरनवती, विद्यावती, प्रमिला, ऊषादेवी, सूरज, दयाशंकर, हरीशचंद्र, छत्रपाल, सुंदरलाल और गणेश आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें