फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में शिव विवाह समारोह, 11 दंपतियों का सम्मान

Sun, 01 Nov 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नगर में प्रदीप सिन्हा के आवास पर शिव विवाह समिति की ओर से शिव विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके 11 दंपतियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित दंपतियों को पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने वैवाहिक जीवन की मजबूती और पारिवारिक संस्कारों का संदेश दिया। सम्मानित दंपतियों में कैलाश चंद्र गुप्ता, आनंद वार्ष्णेय, सुरेंद्र अग्रवाल, हरीश गुप्ता सहित 11 दंपति शामिल रहे। कार्यक्रम में शिव विवाह समिति की अनीता गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रवेश सिन्हा, मधु शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें