फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर बच्चों ने दिया एकजुटता का संदेश

Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुंवरगांव थाने में लाइव प्रसारण देखते बच्चे और पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Villagers
विज्ञापन
कुंवरगांव। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कुंवरगांव थाने में सामूहिक रूप से एकता का संकल्प लिया गया। थाना परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शाम करीब 5:30 बजे आयोजित एकता परेड में शामिल होकर लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कुंवरगांव थाने में भी बच्चों और अन्य लोगों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान राम शर्मा, किशनवीर रावत, अंकित सिंह कुक्की, अवधेश शर्मा, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें