अहमदाबाद में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक को पर्यावरण रत्न से सम्मानित करतीं महिलाएं।स्रोत-स्वयं
बदायूं। दातागंज की रहने वालीं शिप्रा पाठक को अहमदाबाद (गुजरात) में महाजन संस्था ने पर्यावरण रत्न से सम्मानित किया है। शिप्रा ने अब तक दर्जनों नदियों के किनारे लगभग 12000 किमी की पदयात्रा की है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण का संदेश देना है। शिप्रा अब तक लगभग 25 लाख पौधे भी लगा चुकी हैं। उनका संकल्प एक करोड़ पौधे रोपने का है। उन्होंने नर्मदा, शिप्रा, गोमती, वरुणा, नाद, सरयू एवं यमुना नदी आदि के अलावा अयोध्या से रामेश्वरम तक राम जानकी वन गमन मार्ग की चार हजार किलोमीटर की पद यात्रा का भी दावा किया है। संवाद