फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर भारती एटा की टीम आयी प्रथम

विज्ञापन
श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान पर छात्रों के बीच में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। स्त्रोत विद्
विज्ञापन
बदायूं। तीन दिवसीय खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस में रविवार को संपन्न हुईं। उद्घाटन सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर भारती एटा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का उद्घाटन शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। बाल वर्ग की दोनों प्रतियोगिताओं में ब्रज प्रदेश छह संकुलों से आए 124 प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान पर छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर भारती नगर एटा की टीम प्रथम व सोरों गेट कासगंज की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर आवागढ़, एटा प्रथम व कृष्ण गंगा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा द्वितीय स्थान पर रहे। छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर अवागढ़ ने प्रथम व कृष्ण गंगा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर अवागढ़ प्रथम व महर्षि पुरम आगरा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समापन सत्र में सभी विजेता दल के छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व उपविजेता दल के छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार से वंचित शेष सभी दल के छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय अध्यक्ष अमृत पाल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर प्रांतीय अधिकारी के रूप में जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार गोला, शिशु वाटिका प्रमुख रामकिशोर श्रीवास्तव, विद्यालय व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, विद्यालय आचार्य निरंजन सिंह, लालाराम वर्मा, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें