पीलीभीत। शहर के एक होटल में इनर व्हील क्लब पीलीभीत के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शिल्पी अग्रवाल को चुना गया। शालिनी गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष प्रिंसी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सारिका अग्रवाल, आईओसी राधिका अग्रवाल, एडिटर पूजा खंडेलवाल, ज्वाइंट सचिव कंचन अग्रवाल को चुना गया। इनर व्हील क्लब की कार्यकारिणी सदस्य के लिए पूनम संजय अग्रवाल, पुष्पा सिंह ,चारु धवन, डॉ रश्मि चौधरी को चुना गया। इस दौरान एसोसिएट प्रेसिडेंट सुनीता जैन के अलावा डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष नीलू सिंह, पूनम गुप्ता ,नीता मोदी, नीना मेहरोत्रा ने निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
शिल्पी अग्रवाल।