फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो ट्रांसफार्मर हुए खराब, तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 27 Jun 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिजली सही करते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश में दो मोहल्लों के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे वहां के करीब 10 मोहल्लों की बिजली करीब तीन घंटे तक प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे सही किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से हुई तेज बारिश में आयुर्वेदिक कॉलेज व केसरी सिंह मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर पर अचानक बिजली गिर गई। इससे स्पार्किंग होने के बाद वहां की बिजली ठप हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद वहां पहुंची टीम ने व्यवस्था को दुरूस्त किया। शहर के तिरुपति गोल्डन पार्क, बाजार गेट, साहूकारा, गोपाल सिंह, एकता नगर, मोहल्ला सुनगढ़ी में छतरी चौराहे के पास के पास करीब तीन घंटे तक बिजली बारिश के कारण नहीं मिल सकी। इसके अलावा शेरों वाली मठिया में बिजली की अघोषित कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे। अवध नगर में वोल्टेज अधिक होने से लोगों को विद्युत उपकरण नहीं चल सके। निरंजनकुंज में फीडर पर काम के चलने से करीब दो घंटा बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें