फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टियों में आने वाले शिक्षामित्रों को मिलेंगे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 21 जून से समर कैंप में ड्यूटी दे रहे शिक्षा मित्रों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब गर्मियों की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों में ड्यूटी दे रहे शिक्षामित्रों को विभाग ने छह हजार देने को कहा है। इसके लिए विभाग ने एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के 653 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 जून से समर कैंप चल रहा है। इसमें अध्यापकों के साथ अनुदेशकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। अनुदेशकों की कमी हो जाने पर शिक्षामित्र लगाए गए हैं। उनकी इस लगनशीलता को देखते हुए विभाग ने उन्हें पारिश्रमिक देने का फैसला किया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि समर कैंप में पारिश्रमिक के रूप में दी जाने वाली राशि सीधे उनके खाते में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में पहली बार शिक्षामित्रों को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। शिक्षामित्रों ने विभाग के इस फैसल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें