फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ब्लाक और कल दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र 

Fri, 08 Sep 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Shiksha mitra
विज्ञापन
 सुप्रीम कोर्ट की ओर से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों के आंदोलन का सिलसिला थम नही रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वे ब्लाक स्तर पर घेराव और आंदोलन करने के बाद रविवार को दिल्ली रवाना होंगे।  बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी के दूसरे दिन शुक्रवार को शिक्षामित्र जोर-शोर में दिखे। उनका कहना है कि जब तक वे समान वेतन नही ले लेते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह ने कहा कि बीएसए कार्यालय के सभी बाबुओं को बाहर निकाल कर तालाबंदी की गई थी। जिला उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के लिए तैयार हो जाएं। अमित शर्मा ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष अपने अपने ब्लाकों की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर वचन सिंह, भूषण, नरेश पाल सिंह, राजीव कुमार, सराऊत खां बंदी, अजयवीर सिंह, फूलबानो, दिनेश चौधरी, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।  शिक्षामित्रों के आंदोलन करने को लेकर बीएसए कार्यालय पर पहले दिन अधिक पुलिस फोर्स तैनात रहा है। वहीं दूसरे दिन पुलिस कुछ कम नजर आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें