फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नगर शिक्षाधिकारियों, बीईओ का वेतन रोका

Thu, 04 Feb 2016 08:36 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 समायोजित शिक्षकों के वेतन बिल समय से उपलब्ध नहीं कराने पर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने 11 खंड शिक्षाधिकारी और नगर शिक्षाधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्रों के वरिष्ठ सह-समन्यवक का अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षाधिकारियों में खलबली मच गई है।
शासन के आदेश हैं कि शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित हुए शिक्षकों को 10 फरवरी तक हर हाल में वेतन और उनके एरियर आदि का भुगतान कर दिया जाए। दो दिन पहले भी शासन ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी कि समायोजित शिक्षकों के वेतन और एरियर का भुगतान क्यों नहीं हुआ है। शासन ने बीएसए और लेखाधिकारियों को भी कार्रवाई के लिए चेताया। शासन के निर्देश पर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और नगर शिक्षाधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि समायोजित शिक्षकों के वेतन और एरियर बिल समय से कार्यालय पहुंच जाएं, ताकि उनका निर्धारित तिथि तक भुगतान हो सके। इसके बाद भी वेतन और एरियर बिल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए अब विकासखंड कादरचौक, इस्लामनगर, सहसवान, सालारपुर, वजीरगंज, आसफपुर, अंबियापुर, नगर क्षेत्र बिल्सी, सहसवान, उझानी के खंड शिक्षाधिकारियों के अलावा इन क्षेत्रों के वरिष्ठ सह-समन्वयकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को इस बारे में नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें