उझानी में धूमधाम से निकली शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संववाद
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
उझानी। नगर में बुधवार शाम शीतला माता की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और कलाकारों के प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।
अहीरटोला मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य किलाखेड़ा और साहूकारा मोहल्ला होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। शोभायात्रा में शीतला माता की आकर्षक झांकी के साथ बच्चों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न झांकियां भी शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शोभायात्रा के दौरान काली अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुख्य बाजार और घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में शीतला माता मंदिर के पुरोहित शिवसनेही मिश्रा, शिवगोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा, माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश सराफ, आदि मौजूद रहे।
उझानी में धूमधाम से निकली शीतला माता की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संववाद- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।