फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप लगाने के बाद पलटा विजय सिंह, बोला-मजाक में लगी थी शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरियाडांडी निवासी विजय सिंह अपने लगाए आरोपों से पलट गया है। उसने अब थाने में लिखकर दिया है कि शेर अली से मजाक में शर्त लगाई थी।
विज्ञापन

छह मार्च को विजय सिंह और गांव के शेर अली के बीच प्रदेश में सरकार बनने की बात पर चार बीघा खेत जोतने की शर्त लगी थी। दोनों के बीच एक पंचायतनामा भी लिखा गया था, जिस पर गांव के कई लोगों के हस्ताक्षर थे। यह पंचायतनामा वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया था। एक दिन पहले विजय सिंह ने भाजपा के सत्तारूढ़ के बाद शर्त जीतने पर शेर अली पर खेत न देने का आरोप लगाया था। अब विजय सिंह अपने आरोपों से पलट गए हैं। उसने शनिवार को थाने में पुलिस को लिखकर दिया कि शेर अली से मजाक में शर्त लगाई थी। यह केवल मजाक है और पंचायतनामा किसी ने वायरल कर दिया। इसका कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें