फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस बदायूं पूजा और मिसेज बदायूं बनीं विमलेश

Sun, 14 Dec 2014 12:21 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं क्लब में चल रहे शरदोत्सव में मिस बदायूं का पूजा गुप्ता और मिसेज बदायूं का ताज विमलेश मौर्य के सिर सजा। दर्शकों ने इनके नाम की घोषणा होते ही तालियों से स्वागत किया। रनरअप की प्रस्तुतियां भी सराही गईं। वहीं समापन पर मुंबई और दिल्ली के संगीत ग्रृपों की ध्वनों ने श्रोताआें करे झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक पिछले कार्यक्रमों में विजेता कलाकारों और बदायूं की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
शरदोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भी मंच से कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने दर्शक बड़ी तादाद में पहुंचे। नृत्य और संगीत का अनोखा संगम हुआ तो युवा धड़कनें तेज हो गईं। रंगोली प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, त्रशा ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहदी में श्रेया, आशना नाजिर और रिशमा खान क्रमशश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में प्रतीक्षा, साक्षी और प्रयांशी रहीं। मिस और मिसेज प्रतियोगिता में निर्णायकों में रिया माहेश्वरी और नैनीताल की खिताबी प्रतिभा गौरी मिश्रा रहीं।  मिस बदायूं में रनरअप गुलिस्ता और बुशरा रहीं। मिसेज बदायू की रनरअप कहकशां और पुष्पा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें