वजीरगंज। ग्राम उरैना में दीपावली की रात गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट हो गई, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया।
एक पक्ष की ओर से नन्ही देवी ने आरोप लगाया कि रात करीब 9:30 बजे पुराने घर जाते समय अटल, अंशुल, अनोखेलाल और विनीता देवी ने छत से ईंट फेंकी और उनके साथ मारपीट की। बचाने आए उनके देवर जगदीश को भी पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष की विनीता देवी ने आरोप लगाया कि उमेश कुमार, राकेश कुमार, जगदीश और भूपेंद्र ने उनके दरवाजे पर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आए उनके बेटे अंशुल और अटल को भी पीटा, जान से मारने की धमकी दी। इधर सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद