फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 11 मिमी बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न

विज्ञापन
लालपुल ​स्थित टूटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार तड़के हुई 11 मिमी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश से तापमान में गिरावट होने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई इलाकों में जलभराव भी हुआ, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश से खरीफ फसलों की बोवाई और खेतों की नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे किसान भी खुश हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण दिनभर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। मंगलवार तड़के शुरू हुई बारिश से शहर के रोडवेज परिसर में जलभराव हो गया। दिन भर यात्रियों को गड्ढों में भरे गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
वहीं, गांधी ग्राउंड में भी जलभराव हो गया। इससे मेले में आए दुकानदारों को काफी दिक्कत हुई। पुलिस लाइन चौराहे पर पानी भर गया। इसकी वजह से राहगीरों को सड़क पार करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


लालपुल पर टूटा पड़ा है नाला
पिछली बारिश में लालपुल स्थित नाला टूट गया था, जो 30 दिन बाद भी सही नहीं हो पाया है। इसकी वजह से वहां पर रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द नाला बनवाने की मांग की है, ताकि मानसून आने से पहले नाले की दीवार सही हो सके। मानसून आने पर नाले का पानी घरों में घुस सकता है।

खरीफ की फसल के लिए किसानों को मिलेगा फायदा
बारिश का असर कृषि क्षेत्र पर भी सकारात्मक देखा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से खरीफ फसलों की बोवाई और खेतों की नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी, धान की पौध पहले से तैयार है। किसान रोपाई शुरू कर सकते हैं। यह मौसम किसानों के लिए बेहतर है।

लालपुल स्थित टूटा पड़ा नाला। संवाद

लालपुल स्थित टूटा पड़ा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें