कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने कई नलकूपों को निशाना बनाया। सात नलकूपों में कूमिल लगाकर चोर सामान समेटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से किसानों ने नाराजगी व्यक्त की।
क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा, फरीदपुर चकोलर के किसानों के मुताबिक बुधवार की रात प्रेमपाल, बहरोन, राधे, राम प्रसाद, लक्ष्मण, नत्थू लाल निवासी औरंगाबाद खालसा व नरोत्तमनिवासी फरीदपुर चकोलर समेत 7 लोगों के नलकूपों को निशाना बनाया गया। यहां से चोर स्टाटर्स, केबल, इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित किसानों ने थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद