फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात जूनियर हाईस्कूलों का हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सात राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया जा रहा है। प्रत्येक स्कूल के लिए 1.32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ की जरूरत के अनुसार विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए हैं। इनमें चहारदीवारी, मल्टीपरपज हॉल और पुस्तकालय प्रमुख रूप से शामिल हैं। निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में स्थित राजकीय हाईस्कूल कौवा नगला, रौता, कादराबाद, कटर सआदतगंज, रसूलपुर नगला,हजरतपुर के उच्चीकरण के बाद इन स्कूलों में विद्यार्थियों को पहले के मुकाबले बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मल्टीपरपज हॉल का इस्तेमाल विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और अन्य विद्यालयी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।
वहीं, पुस्तकालय से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा अतिरिक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। चहारदीवारी बनने से स्कूल परिसर भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगा। डीआईओएस लालजी यादव के अनुसार, निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब स्कूलों को संबंधित विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ॉ
विज्ञापन

हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्मित सुविधाओं का इस्तेमाल छात्र-छात्राएं और विद्यालय स्टाफ कर सकेंगे। ऐसे में स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए भी विद्यालयों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें