फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के सात, मलेरिया के चार मरीज मिले, ननाखेड़ा में विशेष अभियान

सार

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमों ने सोमवार को भी ननाखेड़ा में विशेष अभियान चलाया।डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ननाखेड़ा गांव की प्रभा नाम की एक महिला की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।सोमवार को हेल्थ कैंप के दौरान भी गांव में बुखार के रोगी मिले हैं।
विज्ञापन
ननाखेड़ा में लार्वा नष्ट करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमों ने सोमवार को भी ननाखेड़ा में विशेष अभियान चलाया। मलेरिया विभाग की टीमों ने गांव के 80 घरों में लार्वा तलाश किया। इस दौरान 26 घरों में लार्वा पाया गया। गांव में घर-घर अभियान चला कर मरीजों को तलाश किया गया। इधर, सोमवार को जिले में डेंगू के सात और मलेरिया के चार नए मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ननाखेड़ा गांव की प्रभा नाम की एक महिला की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एक अन्य की बुखार से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन यहां बुखार का प्रकोप बना हुआ है। रविवार को सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय भी ननाखेड़ा पहुंचे। सोमवार को हेल्थ कैंप के दौरान भी गांव में बुखार के रोगी मिले हैं।
आठ लोगों का एलाइजा सैंपल जांच को भेजा गया है। मलेरिया विभाग की टीमें यहां बुखार और मच्छरजनित बीमारियों पर काबू को लगातार दवाओं का छिड़काव करर ही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि सोमवार को डेंगू के जिले में सात और मलेरिया का एक मरीज मिला है। ननाखेड़ा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुखार प्रभावित गांवों में 32 टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें