फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशांक की मौत के मामले में दो डॉक्टरों का पैनल करेगा जांच

सार

शहर के मोहल्ला पटेल नगर गली नंबर एक निवासी युवक शशांक सक्सेना की मौत के मामले में दो डॉक्टरों का पैनल जांच करेगा।पटेल नगर गली नंबर एक निवासी शशांक की बृहस्पतिवार रात बरेली के निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई थी।युवक की मौत मामले में दो एसीएमओ का पैनल बनाकर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर के मोहल्ला पटेल नगर गली नंबर एक निवासी युवक शशांक सक्सेना की मौत के मामले में दो डॉक्टरों का पैनल जांच करेगा। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने सोमवार को पैनल गठित करने के साथ तीन दिन में रिपोर्ट देेने के निर्देश दिए हैं। पैनल में एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार और डॉ. पीयूष गोयल को रखा गया है।
विज्ञापन

पटेल नगर गली नंबर एक निवासी शशांक की बृहस्पतिवार रात बरेली के निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई थी। शशांक की मां सुनीता सक्सेना के अनुसार बेटे को बुखार आने पर उन्होंने शहर में ओवरब्रिज के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने शशांक को मलेरिया बताते हुए इलाज चालू कर दिया, लेकिन शशांक की मौत हो गई। सुनीता सक्सेना ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि अगर शशांक का समय से मलेरिया के स्थान पर डेंगू का इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को सीएमओ ने दो एसीएमओ का पैनल गठित कर जांच का आदेश दिया है।
युवक की मौत मामले में दो एसीएमओ का पैनल बनाकर जांच का आदेश दिया है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें