बगरैन के पेपल गांव में भागवत कथा सुनते लोग। संवाद
बगरैन। पेंपल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन कथा वाचक ने भक्तों को कृष्ण-सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनाया। वहीं आयाेजकों ने बताया कि साेमवार को हवन और भंडारे का आयोजन होगा। कथवाचक अमित बाजपेयी ने बताया कि कैसे गरीब ब्राह्मण सुदामा अपनी पत्नी सुशीला के कहने पर न चाहते हुए भी द्वारिका जाने को तैयार होते हैं। सुदामा को कृष्ण से मिलने से द्वारपालों के रोकने पर सखा कृष्ण स्वयं सुदामा से मिलने नंगे पांव दौड़ आते हैं। इसके बाद कृष्ण-सुदामा को गले लगाते हैं। इसी प्रसंग के साथ कथा का समापन हो गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।