फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में कई कोटे की दुकान खाली चल रही है। इन दुकानों में से 10 दुकानों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संचालित करने की मांग डीएम से की। सारी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद में कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कुमार प्रशांत ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे, साथ ही किस प्रकार कोटे को संचालित किया जाना है, उनके बारे में जानकारी दी। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ काम करना होगा। ताकि सफलतापूर्वक कोटे की दुकानों का संचालन हो सके। वहीं जिला खाद्य पूर्ति कार्यालय की तरफ से समूह की महिलाओं को सफलतापूर्वक कोटा दुकानों को संचालन करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आजीविका से हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें