फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसमलाई में नशीली गोली का पाउडर डालकर लूटी थी इनोवा कार, दो जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को इनोवा क्रिस्टा लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इटावा जिले के दो बदमाश दबोचे हैं। उन्होंने रसमलाई में नशीली गोली का पाउडर डालकर चालक को बेहोश किया था। बाद में उसकी कार लूट ले गए थे। पुलिस ने दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है। तीसरा आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

विगत 21 सितंबर की रात मथुरा-बरेली हाईवे से इनोवा क्रिस्टा कार लूट ली गई थी। उसके चालक अकरम को बेहोश करके राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास फेंका गया था। दूसरे दिन उसे होश आया, तब उसने बताया कि वह शाहदाना निवासी अय्यूब खान की गाड़ी चलाता है। उसके पास तीन लोग आए थे। उन्होंने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जाने के लिए साढ़े सात हजार रुपये में गाड़ी बुक की थी। रास्ते में उन्होंने रसमलाई खिलाई जिससे वह बेहोश हो गया और लुटेरे उसे रास्ते में फेंककर गाड़ी लूट ले गए। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। तब से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। एक दिन पहले पुलिस ने इनोवा कार बरामद कर ली। इसमें दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम विनोद सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम नगला निबोली थाना सिविल लाइन इटावा और विजय चौहान पुत्र तेजवीर सिंह निवासी विक्रमपुर थाना सिविल लाइन इटावा बताया है। पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट तथा नशीली गोली का चूर्ण बरामद किया है। दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे में एसआई आकाश कुमार, एसआई अर्जुन सिंह, सिपाही अरविंद कुमार, श्रीकांत, सुवेेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें