फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बेहतर काम करने वाले चौकीदार होंगे पुरस्कृत

Fri, 09 Oct 2015 12:00 AM IST
सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी  शंभूनाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने प्रमोद इंटर कॉलेज में चौकीदारों की  बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप चुनाव में प्रशासन की पहली कड़ी हैं।  मतदाताओं की बूथों पर लाइन लगवाकर मतदान करने में प्रशासन का सहयोग करें।  उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को चुनाव बाद पुरस्कृत किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मतदान दल  समय से पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएं और किसी भी  असुविधा के लिए पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें। प्रमोद इंटर कॉलेज से 115  मतदान दल 53 वाहनों से रवाना किए गए। इस मौके पर एसडीएम जंगबहादुर यादव,सीओ  उमेश यादव और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्मिकों को मतदान केंद्रों पर ही भुगतान के आदेश
बदायूं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि मतदान कार्मिकों का भत्ता भी मतदान केन्द्रों पर वितरण किया जाए।
2,94,948 मतदाताओं को मिला मतदान का अधिकार
बदायूं। तीनों ब्लाकों के पंचायत चुनाव में  दो लाख, 14 हजार, सात सौ 18 पुरुष तथा एक लाख, 80 हजार, दो सौ 30 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
सीडीओ ने उपस्थित रहकर की पार्टियां रवाना
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने ब्लाक दहगवां में उपस्थित रहकर पार्टियों की रवानगी कराई। तीनों क्षेत्र पंचायतों को पांच जोन एवं 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
वाणिज्यिक अधिष्ठान रहेंगे बंद
बदायूं। मतदान के दिन सहसवान, दहगवां एवं इलामनगर के मतदान क्षेत्रों में सभी वाणिज्यक अधिष्ठान बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने कहा है कि इन क्षेत्रों में यदि वाणिज्यक अधिष्ठान अन्तर्गत सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन नहीं है तो भी मतदान का दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश
बदायूं। जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतदान को दृष्टिगत रखते हुए मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने कहा है कि निर्वाचन क्षेत्रों में निगोशिएबुल इंस्ट्रमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस्लामनगर के सौ बूथों पर रहेगी कैमरे की नजर
बिल्सी। पंचायत चुनाव को लेकर आज इस्लामनगर ब्लाक क्षेत्र में 157 पोलिंग पार्टियां नगर के केएम इंटर कालेज से अपने बूथों पर रवाना हो चुकी है। जिससें करीब 100 से अधिक बूथों पर कैमरों की नजर में मतदान किया जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि इस्लामनगर ब्लाक क्षेत्र में नौ अक्तूबर को 157 बूथों पर जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले जाएगें। करीब 100 बूथों पर लोग कैमरों की नजर में अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। इसलिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया है कि मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा। उसके बाद पार्टियां इसी कालेज में अपनी मतपेटिकाएं जमा करेगें। दहगवा । एसएम इंटर कॉलेज जरीफनगर से103 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें