फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडलीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत शनिवार को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयीय अंडर-17 व 19 बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के ट्रायल और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनकी विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर चयन किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 में कुशाग्र सागर, सुमित मौर्या, गुरवेंद्र, देवांश, पीयूष, यश, अनुभव, दीपक, धर्मेंद्र, मो. जुबेर, अर्सलान, कबीर, फरहान, फुरकान का टीम में चयन हुआ। अंडर-19 में फैजान जाफरी, निपुर, मो. सोहेल, पारस मिश्रा, दिलनवाज, समर, समीर खान, देशबीर, राजवीर, विशेष सैनी, आशीष यादव, नईम अंसारी, नवनीत सूरजपाल, सुभान रजा, आशु सक्सेना को टीम में शामिल किया गया।

मुकाबलों का शुभारंभ इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने किया। शारीरिक शिक्षक शाहिद रजा ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में चयनित खिलाड़ी 30 सितंबर को बदायूं में आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी तीन अक्तूबर को बरेली में होने वाली मंडलीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन गोरखपुर में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर चयन कमेटी में एनआईएस कोच नितेश भारद्वाज उपस्थित रहे। साथ ही, शारीरिक शिक्षक आरबी तिवारी, कमल तिवारी, विजय यादव, श्याम नारायण, आदेश यादव और आनंद दीक्षित ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें