बदायूं। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम मंगलवार को बीआरसी दातागंज पर हुआ। इसमें कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यालय स्तर के विजेता बच्चों की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई।
44 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 132 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में टॉप 100 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, इनको छह अक्तूबर को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। वहीं टॉप 25 छात्र-छात्राओं को द्वितीय स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग कराया गया। इसमें से टॉप 10 का चयन किया गया। इसके बाद में टॉप 10 का साक्षात्कार लिया गया और टॉप पांच का चयन किया गया।
यही बच्चे स्वनिर्मित विज्ञान मॉडल के साथ जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कलां से विशाल व मुनेंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लौरा से दिशा मिश्रा व दीपांशु, कंपोजिट विद्यालय सपरेडा से कामिनी चयनित हुईं।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख दातागंज कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह ने जीवन में और अच्छे स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एआरपी विज्ञान फरहत हुसैन, माधव सिंह, राशिद कादरी, राहुल कुमार, सुखदेश, चंद्रवीर सिंह, श्री कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद