फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एटीवीएम बंद देख बोलीं डीआरएम... जल्द कराएं चालू

विज्ञापन
उझानी स्टेशन परिसर में निरीक्षण करतीं डीआरएम वीणा सिन्हा। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमृत स्टेशन योजना के तहत पूरे परिसर का कायाकल्प हो जाने के बाद डीआरएम वीणा सिन्हा ने सोमवार दोपहर उझानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। आटोमैटिक वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) बंद होने पर नाराजगी जताई और अगले दिन सुबह तक चालू कराने को कहा।
विज्ञापन

कासगंज के रास्ते स्पेशल ट्रेन से डीआरएम वीणा सिन्हा दोपहर करीब ढ़ाई बजे उझानी स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरने के बाद वह परिसर में पहुंचीं तो सबसे पहले उन्होंने पेयजल और शौचालय का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म और प्रकाश व्यवस्था पर नजर डालने के बाद उन्होंने मुख्य द्वार और पार्किंग स्थल देखा। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान जब वह टिकट खिड़की पर रुकी तो देखा कि आटोमैटिक वेंडिंग मशीन बंद थी। उन्होंने वाणिज्य अनुभाग से अफसरों से इसकी जानकारी ली। उनके उत्तर से असंतुष्ट डीआरएम सिन्हा ने कहा कि मशीन अगले दिन तक चालू हो जानी चाहिए। रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 22 मई को होगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ इंजीनियर विपिन यादव समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।


लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को सौंपा ज्ञापन
- डीआरएम वीणा सिन्हा के निरीक्षण के दौरान व्यापार मंडल के नेता संजीव आजाद और अभिनव सक्सेना भी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेनों का उझानी में ठहराव कराने के लिए ज्ञापन दिया। कहा कि प्लेटफार्म तीन में ट्रेन से यात्रियों के लिए उतरने के लिए कोई सुविधा नहीं है। इससे हादसे की आशंका है। व्यापारियों ने कहा कि सुविधा विस्तार तो हो गया, लेकिन ट्रेनों का ठहराव भी आवश्यक है।
विज्ञापन

-

अढ़ौली फाटक पर अंडरपास निर्माण को ड्राफ्ट तैयार
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अढ़ौली फाटक पर वाहन चालकों की दिक्कत का मामला डीआारएम सिन्हा के संज्ञान में आया तो उन्होंने अधीनस्थ अफसर से जानकारी की। बताया कि अढ़ौली फाटक पर अंडरपास निर्माण के लिए पैमाइश के बाद ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। विभागीय स्तर की कार्रवाई के साथ मंजूरी के लिए ड्राफ्ट मुख्यालय को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद अंडरपास का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें