फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने 36 खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कीटनाशक दवा के साथ खाद-बीज के 21 सैंपल भी भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा हैं। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार और भूमि संरक्षण अधिकारी ने उझानी और कादरचौक क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों और गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने 36 दुकानों पर जाकर दस्तावेज चेक किए। कार्रवाई के दौरान उर्वरक, बीज, पेस्टीसाइड विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। बंद दुकानों के व्यापारियों को कृषि अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह दुकान पर संबंधित अभिलेख-स्टाक-बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो, स्टाक बोर्ड अद्यतन स्थिति में रखें, उचित दर पर ही कृषि निवेशों की बिक्री करें। कंपनी का ही खाद बीज आदि की बिक्री करें। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें