फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के किसानों को सरसों का नि:शुल्क बीज बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों के लिए दूसरे दिन भी सरसों के बीज का निशुल्क वितरण किया गया। एक सौ से अधिक किसानों ने सरकारी योजना का लाभ उठाया। लाभार्थियों में महिला किसान भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार पर सरसों का बीज लेने पहुंचे किसानों समेत महिलाओं के लिए बुआई से लेकर कटाई तक वैज्ञानिक तरीकों के बारे में अवगत कराया गया। केंद्र प्रभारी कुसुम पाल सिंह ने कहा कि सरसों की बुआई से पहले खेत को अच्छी तरह तैयार कर लिया जाए। खेत में घास नहीं रहना चाहिए। इसके बाद समय रहते सरसों की फसल की निराई और सिंचाई की जाए। उर्वरक का भी खेत के अनुरूप इस्तेमाल करें। किसानों को चार बीघा खेत के हिसाब से सरसों के बीज का एक-एक पैकेट मुहैया कराया गया। इससे पहले सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित करीब 80 किसानों को निशुल्क बीज वितरित किया गया। इस मौके पर केंद्र कर्मियों में प्रियंकर सिंह के अलावा इलाके के किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें