फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव निलंबित, एमओआईसी-नर्स का वेतन रोका

Sat, 14 May 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
cdo
विज्ञापन
शहर से बरेली मार्ग पर पड़ने वाले गांवों को लेकर प्रशासन इन दिनों काफी गंभीर है। वजह यह है कि सीएम अखिलेश यादव 23 मई को बदायूं आएंगे और फिर सड़क मार्ग से बरेली तक जाएंगे। ऐसे में आला अफसर कोई कमी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। शनिवार को यह बात साफ भी हो गई। सीडीओ ने इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर इकराम नगर के सचिव को निलंबित कर दिया गया। साथ ही नदारद मिलने पर बिनावर सीएचसी के चिकित्सक और नर्स का वेतन रोकने के साथ ही जवाब-तलब भी किया है। 
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के निरीक्षण में सीएचसी बिनावर में बेहद गंदगी मिली। बेड की चादरें भी बेहद खराब और घटिया थीं। स्टाफ नर्स संजीनिला लाल दो मई से नदारद पाई गईं। साथ ही एमओआईसी डॉ. पवन कुमार 12 मई से बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने अनुपस्थित चिकित्सक और स्टाफ नर्स का जवाब-तलब कर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। ब्लाक जगत के ग्राम इकराम नगर के परिषदीय स्कूल को जाने वाले मार्ग की दशा भी काफी दयनीय मिली। यहां पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। हर घर के सामने गड्ढे खोदे गए हैं ताकि पानी इधर-उधर न फैले। ये हालात देख सीडीओ ने सचिव रमेश को निलंबित करने का आदेश दे दिया। इकराम नगर के प्राथमिक विद्यालय में अग्निशमन यंत्र भी नहीं पाया गया। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल के बरामदे में चलाया जा रहा है। सीडीओ ने स्कूल की साफ-सफाई करा पुताई आदि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गांव के तालाब का भी जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। बिनावर में स्थित परिषदीय स्कूल की स्थिति पर संतोष जताया, लेकिन स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थित मात्र 35 प्रतिशत बताई गई। सीडीओ के साथ निरीक्षण मेें एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी थे।   
बिनावर में आज से अतिक्रमण हटेगा  
बिनावर। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यहां अतिक्रमण हटाया जाएगा। 
सफाई कर्मियों की टीमें लगीं
बिनावर। रोड किनारे के गांवों में साफ-सफाई कराने को पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों की टीमें बनाकर लगाई गई हैं। 
रिफ्लेक्टर लगना शुरू 
बदायूं। बदायूं-बरेली फोरलेन पर मरम्मत और रंगाई-पुताई के साथ रिफ्लेक्टर लगना शुरू हो गए हैं।


सीएचसी का मुख्य गेट कौन ले गया, पता ही नहीं 
बदायूं। सीएचसी बिनावर में महिला वार्ड में पुरुष रोगी भर्ती पाए गए और पुरुष वार्ड में बेड ही नहीं मिले। वर्ष 2012 में भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर हुआ था, लेकिन देखरेख और साफ सफाई के अभाव में हालत बदतर हो गई हैं। चिकित्सालय के मुख्य गेट को निकालकर कौन ले गया यह जवाब कोई भी चिकित्सक नहीं दे सके। घटिया चादरों को लेकर सीडीओ ने फार्मासिस्ट कंचन कुमार जोशी को कड़ी फटकार लगाई तो उन्होंने बताया कि इन चादरों की आपूर्ति सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई है। सीएमओ से भी चादरों की गुणवत्ता के संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें