फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला पंचायत सहायक से अभद्रता पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विकास खंड दहगवां की ग्राम पंचायत लौहरपुरा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दीपेंद्र कुमार को महिला पंचायत सहायक से अभद्र व्यवहार करने पर निलंबित कर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कार्रवाई करते हुए सचिव को मुख्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


महिला पंचायत सहायक ने सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय में सचिव के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में सचिव पर बदतमीजी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ ने प्रारंभिक जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
डीपीआरओ ने बताया कि शासकीय कार्य में महिला कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच के लिए अंबियापुर खंड विकास अधिकारी शैली गोविल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें