फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिविल बार के सचिव ने डीएम व एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Jan 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
डीएम अनवीश राय को ज्ञापन देकर लौटते सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी व अन्यय अ​धिवक्ता। स्रोत- 
विज्ञापन
बदायूं। अधिवक्ताओं के चैंबरों पर कब्जे को लेकर सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने एल्डर्स कमेटी के सदस्य अनवर आलम के साथ डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। सिविल बार व जिला बार एसोसिएशन के बीच कई दिनों से तनातनी है।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि जिला अस्पताल से कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अधिवक्ताओं के लिए वर्ष 2007 में चैंबर बनाए गए थे। आधे-अधूरे बने चैंबर बंद पड़े हुए थे। जिला बार के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने रविवार को इन चैंबरों पर अधिवक्ताओं का कब्जा करा दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। डीएम व एसएसपी ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अधिवक्ता कौशलेंद्र मोहन शर्मा, विवेक, सुभाष चंद्र, राजीव सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

-
जिला सिविल बार के सचिव ने दिया त्यागपत्र

जिला सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने 17 जनवरी को हुई घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने सचिव पद से त्यागपत्र एल्डर्स कमेटी के सदस्य अनवर आलम को साैंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें