फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समिति कार्यालय में सचिव और कर्मियों को पीटा, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के खंदक गांव में खाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। खाद जल्दी देने का दबाव बना रहे लोगों ने सहकारिता समिति के कार्यालय में घुसकर सचिव और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मामले में सचिव भगवान सिंह की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहकारिता समिति के सचिव भगवान सिंह के मुताबिक, दो नवंबर को वह स्टाफ के साथ किसानों को खाद वितरित कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हरीशचंद्र, प्रमोद, आराम सिंह, भूपाल, विजेंद्र और गजेंद्र वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पहले खाद देने का दबाव बनाया। इसके बाद जबरन कार्यालय में घुसकर सचिव और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
इस दौरान कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। सचिव और कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें