फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाली ने लिखाई बाहरवाली पर रिपोर्ट

Fri, 05 Dec 2014 12:58 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से पेंशन लेने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट ब्याहता की तहरीर पर उसके पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ लिखी गई है।
विज्ञापन

न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आशा रानी पुत्री दरियाब सिंह निवासी वनूपुर पुख्ता, कासगंज ने बताया कि उनकी शादी सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी प्रेमराज के साथ हुई थी। उससे उनके तीन बच्चे पैदा हुए। फौज में तैनाती के दौरान प्रेमराज ने सिलीगुड़ी की गीता उर्फ कौशल्या से दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं वह धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार कर पेंशन भी ले रहा है। आशा का आरोप है कि प्रेमराज पहले उन्हें हर महीने खर्चा देता था मगर बाद में उसने खर्चा देना बंद कर दिया। खर्चा मांगा तो उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया।
 पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गीता उर्फ कौशल्या और प्रेमपाज के खिलाफ पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से पेंशन लेने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें