फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनपपड़ी खाकर बिगड़ी हालत, कई फूड प्वाइजनिंग का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर में दसवां संस्कार के दौरान बांटी गई सोनपापड़ी खाकर महिलाओं समेत करीब 15 लोग बीमार हो गए। उन्हें उल्टी आने लगी। तबीयत खराब होने पर उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया। वहीं संबंधित परिवार के लोग दुकानदार के पास पहुंचा तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। इस पर उन्होंने एसडीएम को इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरवाया, लेकिन भनक लगने पर इससे पहले ही दुकानदार दुकान छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव पिपरा निवासी सत्येंद्र सिंह कठेरिया ने रविवार को अपनी मां के दसवां संस्कार के लिए कस्बा हजरतपुर में पवन गुप्ता की मिठाई की छप्परनुमा दुकान से सोनपापड़ी खरीदी थी। इसे लेकर वह दोपहर के समय घर गए। दोपहर बाद सत्येंद्र सिंह और सभी भाइयों ने मिलकर सोनपापड़ी सभी लोगों में बांटी। जैसे ही कुछ लोगों ने मिठाई खायी तो उसके कुछ समय बाद ही सभी लोगों को उल्टियां आनी शुरू हो गईं। 10 से 15 लोगों को उल्टी आने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सत्येंद्र दुकानदार पवन गुप्ता के पास हजरतपुर आए और सोनपापड़ी खराब होने की बात कही। बताते हैं कि इस पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद सत्येंद्र ने एसडीएम दातागंज कुंवर बहादुर सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना पर एसडीएम और पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। एसडीएम के सामने टीम ने सोनपापड़ी के दो नमूूने लिए।
गांव में डॉक्टर से कराया इलाज
सोनपापड़ी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों का इलाज सत्येंद्र सिंह ने गांव के ही डॉक्टर से कराया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सभी की हालात सामान्य हो गई। बाद में बीमार रिश्तेदार व ग्रामीणों को अपने-अपने घर भेज दिया गया। नौ साल की अनुष्का (9) पुत्री शैलेंद्र सिंह की हालात गंभीर होने पर बदायूं लाया गया। हालांकि बाद में उसकी भी हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन

एडीएम ने सील की दुकान
पुलिस टीम को आता देख दुकानदार अपनी दुकान को छोड़कर भाग गया। ऐसे में दुकान पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं होने की वजह से एसडीएम ने दुकान को सील कर दिया। खाद्य विभाग की ओर से सोनपापड़ी के दो सैंपल ले लिए गए हैं, लेकिन शाम होने की वजह से विभाग की ओर से सैंपल नहीं भेजा जा सका। सैंपल अब सोमवार को भेजा जाएगा। इधर, अगर गांव वालों की बातों पर गौर करें तो ये सोनपापड़ी कई दिन पुरानी थी। जिसे खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
गांव में दसवां संस्कार का कार्यक्रम था। उसमें कुछ मिठाई बांटी गई थी। शिकायत मिली कि मिठाई खाने के बाद कुछ लोग बीमार हो गए। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मैं वहां गया था। मिठाई का सैंपल लिया गया है। -कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें