बिल्सी। लंबे समय से एक क्षेत्र में तैनात तहसील के करीब 25 लेखपालों के कार्य क्षेत्रों को एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बदल दिया है। बिल्सी नगर क्षेत्र पर तैनात लेखपाल हरिओम सिंह को उघैती, रमेश चंद्र को नैथुआ से सिरतौल, राघवेंद्र सिंह को अहमदनगर असौली से नैथुआ भेजा गया है। लवी भारद्वाज को हसूपुर बहेड़िया से रोहान, रंजीत सिंह को हरगनपुर, संजय कुमार सिंह को गढ़ी से सराय वघौली, राजेंद्र कुमार को बेहटा जबी से शरह बरोलिया, विनय कुमार को जिनौरा से पुसगंवा भेजा गया है। सुभाष चंद्र को पहाड़पुर से लश्कपुर ओइया, सूर्यप्रताप उघैती से खैरी, विजेंद्र पाल को गंधरौली से बहेटा जबी, प्रदीप कुमार को नागरपुखरा से अहमदनगर असौली भेजा गया है। रामपाल मौर्य को बैरमई बुजुर्ग, बंसत कुमार सिमर्रा भोजपुर, प्रेमपाल को नागरझूना से पुरदलपुर, सूर्यप्रकाश तिवारी को पिंडौल से नागरझूना, सूरज कुमार भारती को खितौरा से बिल्सी, अनुरागमणि त्रिपाठी को रियोनाई कुंदन से हसूपुर बहेडिया भेजा गया है।
अरुण कुमार सैफुल्लागंज सागर सराय, मोहम्मद आरिश को अकौली से खंडुआ, सुशील बाबू दिधौनी, विनोद कुमार सिंह अंबियापुर से मिर्जापुर शोहरा, ममता यादव गढौली, उमेश चंद्र गर्ग सिरासौल जसा का क्षेत्र दिया गया। इसके अलावा कुछ लेखपालों को अतिरिक्त क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।