फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिमर्रा-भोजपुर पहुंचकर एसडीएम और सीओ ने की जांच

विज्ञापन
बिल्सी के सिमर्रा भोजुपर में जाकर मंदिर की जांच करते एसडीएम महिपाल सिंह और सीओ सुनील कुमार। संव
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में मंदिर तोड़कर उसका मलबा गायब करने के मामले में एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव सिमर्रा भोजपुर के लोगों ने सोमवार को एसडीएम महिपाल सिंह और सीओ सुनील कुमार से शिकायत करते हुए बताया था कि उनके गांव में करीब तीस वर्ष पुराना शिव मंदिर था। मंदिर को अराजक तत्वों ने ध्वस्त कर दिया और उसका मलबा तक गायब कर दिया। शिकायत करने वाले सत्यनारायन मौर्य, फकीरचंद्र ने एसडीएम और सीओ से कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को दोनों अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि अराजक तत्वों ने जमीन कब्जाने के चक्कर में मंदिर को तोड़कर उसका मलबा तक गायब कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें