फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने निरस्त किए 38 पट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से खेती करते आ रहे दस गांवों के करीब 38 भूमि पट्टों को एसडीएम विधान जायसवाल ने निरस्त कर दिया। इससे पट्टेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर ऐसे आसामी पट्टों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिनको जांच के बाद निरस्त कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया पिछले दिनों तहसील की राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर आसामी पट्टों की जांच की। जिसमें क्षेत्र के गांव सरैरा, मईकला, नदेरी, भगवंतनगर, सोहरा, नौगवां, छितरपुर महरोला, सादतनगर, कृपालपुर, छिबऊकलां के 38 किसानों पर ऐसे पट्टे पाए गए। जिनको सोमवार को निरस्त कर दिया गया। एसडीएम ने बताया इन पट्टों की जांच कर उक्त भूमि को श्रेणी तीन में दर्ज कराया जाएगा। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में जलघर बाबा मजार के पीछे स्थित तालाब को बीते दिन कुछ लोग पाट कर समतल कर रहे थे। इसकी शिकायत आज मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम विधान जायसवाल से की। जिन्होंने पर मौके पर तालाब पाटने का काम रुकवाया। साथ ही उक्त भूमि का जांच करने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें