रोवर्स-रेंजर्स ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन सीखे तमाम कार्य
प्रशिक्षक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा एवं जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश राठौर ने संयुक्त रूप से छात्र एवं छात्राओं को सैद्धांतिक पक्षों की जानकारी दी। संगठन के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। साथ ही प्रवेश, प्रवीण एवं निपुण प्रशिक्षण के लाभ से भी परिचित कराया और वर्दी पुरस्कार, व बैज के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रिंस कुमार ने अपने अनुभवों को साझा किया।
संयोजक डॉ. राकेश जायसवाल ने टोलियां गठित की, जिसमें रोवर दल नायक मोनू गुप्ता और रेंजर में रुचि को चुना गया। रोवर भगत सिंह टोली का नायक विश्व देव, दयानंद सरस्वती का सत्यदेव आर्य और चंद्रशेखर आजाद का सुरजीत को नायक चुना गया। रेंजर्स भारतमाता टोली की नायक शिवांगी, सरस्वती टोली की साबिया नजर और लक्ष्मीबाई टोली की शिवालिका यादव, मटर टेरेसा की कोहिनूर, राधाकृष्णन टोली की नायक रवीना चुनी गईं। इस मौके पर रेंजर लीडर श्रद्धा गुप्ता, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. अनिल कुमार, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।