फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्काउट-गाइड ने एडवेंचर और योग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Fri, 28 Nov 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
स्काउट गाइड ने एडवेंचर में दमखम दिखाया। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने योग और एडवेंचर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि योग प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर की गाइड मोहिनी प्रथम, नीलम द्वितीय रहीं, जबकि उझानी स्थित श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की दीप्ति शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्काउट वर्ग में रामचंद्र शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज ककोड़ा के लवकुश प्रथम और जीवन गोला द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट टीम आकाश, विनीत, अंशुल, अरविंद, आदित्य, दीपांशु, विवेक, शिवम, पीयूष यादव और कुमारपाल ने टेंट निर्माण, गैजेट्स, मंकी ब्रिज और टावर आदि का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को राष्ट्र का आदर्श नागरिक बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, मोहम्मद असरार, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत, उमेश चंद्र, कुंवरसेन, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें