फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे ग्रामीणों की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ननाखेड़ा में सोमवार को लगी भीषण आग से तबाही का दंश झेल रहे 25 परिवार के सदस्यों को यह बात कचोटने लगी है कि उनका दु:ख-दर्द समझने कोई रहनुमा नहीं पहुंचा। राजस्व विभाग ने सहायता राशि के चेक मुहैया कराके पीड़ितों के आंसू पोंछने का काम जरुर कर दिया है। उधर, झुलसे ग्रामीण हालत में सुधार होते ही घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

गंगा की कटरी से जुड़े गांव ननाखेड़ा में अग्निकांड के बाद से पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। कुछेक आशियां बनाने में जुटे हैं तो कईयों ने सबकुछ बर्वाद हो जाने के बाद नाते-रिश्तेदारों की मदद से रोजमर्रा इस्तेमाल के सामान का इंतजाम शुरू कर दिया है। अग्निकांड में झुलसे करीब एक दर्जन पशुओं का इलाज भी मौके पर ही किया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि झुलसे पशुओं की प्रत्येक दिन निगरानी रखी जा रही है।
पीड़ित परिवारों के सदस्यों में से अधिकतर का कहना है कि राजस्व विभाग ने भले ही राहत राशि मुहैया करा दी है लेकिन रहनुमाई करने का दावा करने वालों ने उनके  दु:ख-दर्द से मुंह मोड़ लिया है। सताधारियों की छोड़िए, विपक्षियों ने भी तीसरे दिन पीड़ित परिवारों की सुध नहीं ली है। पीड़ित ग्रामीणों में छ्द्दिा अली ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश में झुलसे आठों लोगों की हालत में सुधार है। महबूब, फूलमियां, खुशनाज, मुन्नी बेगम आदि इलाज कराके घर लौट आए हैं।
विज्ञापन


भवानीपुर के अग्निपीड़ितों को बांटे चेक
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के 21 घरों में आठ मई को आग लग गई थी। आग से गृहस्वामियों का अनाज और घरेलू सामान समेत करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ था। लेखपाल रामनरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने भवानीपुर में प्रत्येक परिवार के मुखिया को सहायता राशि के चेक वितरित किए। करीब 80 हजार रुपये के चेक मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें