उझानी। दिल्ली रोड पर गांव भवानीपुर के पास स्कूटी और साइकिल की भिड़ंत में दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा रविवार अपराह्न करीब एक बजे हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अथैइया निवासी गौरव (10) पुत्र गजराज सिंह साइकिल से बाजार जा रहे थे। पीछे से उन्हें स्कूटी ने रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार कासगंज जिले में थाना सिकंदरपुर वैश्य निवासी सहदेव (32) पुत्र पृथ्वीराज और उनका रिश्तेदार उत्तम सिंह (11) पुत्र अवनेश सिंह भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया। बाद में तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद