फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी दुर्गावती और भगवान परशुराम टोली प्रथम

Mon, 15 Dec 2014 11:40 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अनिवार्य बालचर योजना के तहत चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने तंबुओं का निर्माण कर सृजन का कार्य किया। वहीं मनमोहक रंगोली, गेट, गैजिट और झांकियां भी सजाईं। विजयी टोलियों को सम्मानित भी किया गया। रानी दुर्गावती कंपनी और भगवान परशुराम टोली सर्वश्रेष्ठ रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे विद्यालय कोषाध्यक्ष वाचस्पति मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कहा, देश की गरिमा उसकी भौतिक उपलब्धियों से नहीं आंकी जाती है। बल्कि वास्तविक संपदा चरित्रवान और आदर्शवादी नागरिक होते हैं। इसलिए समाज को नई दिशा देने की जरूरत है। शिविर संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अपनी क्षमताओं और श्रेष्ठ योग्यताओं को युवावस्था में ही पहचानने वाले ही एतिहासिक भूमिकाएं निभाते हैं। सद्गुणों द्वारा शुभ परिस्थितियां, अच्छे परिणाम और मंगल संयोग प्राप्त होते हैं। प्रधानाचार्य वीरेश पाल गंगवार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर तंबू निर्माण में रानी दुर्गावती प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई द्वितीय। जबकि स्काउट में भगवान परशुराम टोली  प्रथम, रवींद्र नाथ टैगोर द्वितीय, छत्रपति शिवाजी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस टोली तृतीय रहीं। कैंपफायर में बच्चोें ने लोकगीत, समूहगान, हास्य व्यंग, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर भीष्मदेव मिश्र, पवन कुमार सिंह, राजेश शर्मा, कात्यायनी मिश्रा, उर्मिला शर्मा, शालू यादव, शिवानी, स्वाति गुप्ता, पुष्पलता पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें