फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schools closed: बदायूं में कड़ाके की ठंड, परिषदीय स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश

Mon, 30 Dec 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में कड़ाके की सर्दी शुरू होने के साथ परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार से शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। अब 15 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। 
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में आग तापते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मंगलवार से 15 दिन का शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। बदायूं जिले में 28 दिसंबर को अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म हो गईं, जिसका परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। शिक्षकों की ओर से छात्र-छात्राओं को 15 दिन का गृहकार्य भी दिया गया है।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। सोमवार को परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई होने के साथ अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद स्कूल बंद होने के साथ ही 15 दिन का शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया।

शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चे घर पर पढ़ाई कर सकें, इसके लिए बहुत से शिक्षकों की ओर से उन्हें 15 दिन का गृहकार्य भी दिया गया है। शीतकालीन अवकाश के बाद सभी स्कूल 15 जनवरी को निर्धारित समय पर खुलेंगे। शीतकालीन अवकाश शुरू होने को लेकर परिषदीय स्कूलों के बच्चे काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर छाया रहा कोहरा 
जिले में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। शहर में लोग जहां-तहां अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाएगा। सर्द हवा चलने से तापमान में भी गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें