फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की चहारदीवारी और शौचालय मनरेगा से बनेंगे

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
चहारदीवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम को भेजी रिपोर्ट, तमाम स्कूलों में नहीं हैं चहारदीवारी-शौचालय
 यदि बेसिक शिक्षाधिकारी के प्रयास सफल रहे तो जिले के ऐसे सभी परिषदीय स्कूलों में चहारदीवारी और शौचालयों का निर्माण हो जाएगा। इसके लिए  उन्होंने मनरेगा से इनका निर्माण कराने को डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
खुले  में कोई शौच नहीं करे इस पर शासन बहुत गंभीर है। स्कूलों में बाहरी  व्यक्ति विचरण नहीं करे इसे लेकर भी शासन समय-समय पर निर्देश देता रहा है। उसके निर्देश रहे हैं कि हर स्कूल में चहारदीवारी होनी चाहिए। फिर भी जिले  के तमाम स्कूलों में चहारदीवारी और शौचालयों नहीं हैं, जिसकी वजह से उनमें पढ़ने वाले बच्चे और शिक्षकों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने बताया कि स्कूलों में चाहरदीवारी और शौचालयों  का निर्माण कराने के लिए उन्होंने प्रयास शुरूकिए हैं। जहां पर चहादीवारी और शौचालय नहीं हैं उनमें मनरेगा के जरिए निर्माण कराया जाए। उन्होंने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें