फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन माह बाद भी स्कूली वाहनों के मानक अधूरे, अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन माह का समय दिए जाने के बाद भी अधिकांश स्कूल संचालक मानकों को लेकर गंभीर नहीं दिखे। अब भी अधूरे मानकों के साथ वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। अब परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से तीन माह पहले सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करें। इसमें वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, महिला परिचालक, वाहन पर स्कूल का नाम व नंबर, चालक-परिचालक का सत्यापन और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया था।
समय सीमा बीतने के बाद एआरटीओ की ओर से की गई जांच में सामने आया कि अधिकांश स्कूलों ने अब तक मानकों को पूरा नहीं किया है। कई स्कूलों के वाहन बिना फिटनेस ही दौड़ रहे हैं तो कई में सुरक्षा उपकरण तक नहीं लगे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार से जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों का चालान किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वाहनों को सीज भी किया जाएगा। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

-
बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। तीन माह का स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को समय दिया गया था, जो अब पूरा हो चुका है। अब वाहनों में मानक पूरे न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, जिलाधिकारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान के जरिये स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी। मानक पूरे न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - हरिओम, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें