फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल, कुछ की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन ने बुधवार से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को खोलने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके तहत इन स्कूल में 50 फीसदी छात्र छात्राओं को बुलाया जाएगा, लेकिन कुछ सरकारी स्कूलों के हाल इतने खराब हैं कि वहां बच्चों का बैठना भी बेहद मुश्किल है। कई स्कूल में गंदगी से पटे हुए हैं। ऐसे में यहां बच्चों का बैठना भी दुश्वार होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान बंद चल रहे स्कूल, कॉलेजों को शासन ने अब खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद में स्कूलों में साफ-सफाई कराई गई, हालांकि परिषदीय स्कूलों में पहले से ही शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंच रहे थे। ऐसे में अधिकतर विद्यालय पहले से व्यवस्थित थे। वहीं बुधवार से जो स्कूल शासन ने खोलने के निर्देश दिए हैं, उसमें भी कुछ शर्त लागू है। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक चलने वाली कक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 50 प्रतिशत पहले दिन व 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं दूसरे दिन बुलाए जाएंगे। सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा-छह के छात्र-छात्राएं, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा सात और बुधवार व शनिवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा है, उनमें दो-दो पालियों में छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। हालांकि ये निर्णय स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा लिया जाएगा।
कोतवाली के पास संविलियन स्कूल की हालत खराब
- शासन ने कक्षा छह से आठ तक स्कूलों खोलने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में स्कूलों में साफ-सफाई कराई गई हैं, ताकि स्कूलों में जब छात्र-छात्राएं आए, तो उन्हें एक बेहतर वातावरण मिल सकें, लेकिन शहर के कोतवाली के पास स्थित संविलियन विद्यालय के हालात बेहद ही खराब है। यहां पर विद्यालय परिसर के अंदर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिससे स्कूल स्टाफ को भी काफी परेशानी होती है। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन कॉलेज परिसर के अंदर से ये कूड़े के ढेर को नहीं हटाया गया है। इसकी मुख्य वजह आसपास रहने वाले लोग हैं। जो कॉलेज परिसर में कूड़ा डालते हैं। इसके अलावा भी कुछ स्कूल ऐसे हैं जहां विभिन्न समस्याएं हैं, लेकिन उनका निदान नही कराया गया है।
विज्ञापन

ये हैं नियम
- आज से जो स्कूल खोले गए हैं। इसमें पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से सहमति पत्र लेना अनिवार्य है। उसके बाद में छात्र-छात्राओं को स्कूल में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-छह फुट की दूरी पर बैठाए जाएंगे छात्र-छात्राएं।
-समारोह, त्योहार, खेलकूद आदि का आयोजन विद्यालय में नहीं किया जाएगा।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें