फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अभिभावकों को नहीं देना होगा मेंटिनेंस और ट्रांसपोर्ट शुल्क, डीएम ने स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि अभिभावकों से मेंटीनेंस और ट्रांसपोर्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा। यदि किसी विद्यालय की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई तो प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि जो अभिभावक फीस देने में सक्षम हैं और वह स्वेच्छा से फीस देना चाहते हैं तो जमा कर लें, लेकिन किसी भी अभिभावक पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक पर दबाव बनाया जाए तो तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक या डीएम से शिकायत करें। शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। स्टेशनरी की दुकानों को खुलने की अनुमति दी जा चुकी है। ऐसे में दुकानदार पाठ्य सामग्री को निर्धारित मूल्य से अधिक में न बेचें, अन्यथा कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि अभिभावक बिल्कुल परेशान न हों, घर में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं। स्वच्छता और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। कोरोना को लेकर खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें