जिले में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि शीतलहर के चलते यह डीएम के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। बताया कि शनिवार को परिषदीय स्कूलों के अलावा कक्षा एक से आठ तक के निजी सहित समस्त स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने साफ हिदायत दी की अगर कोई स्कूल आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है और बच्चों को स्कूल बुलाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। श्री वर्मा ने कहा कि शीतलहर में सिर्फ बच्चों का अवकाश रहेगा।