शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने बच्चों के शीत अवकाश में बढ़ोतरी करते हुए 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि परिषदीय के स्कूलों में कलेंडर के अनुसार शीत अवकाश चल रहे हैं। वहीं जिले के सीबीएसई, आईएसई बोर्ड सहित सभी निजी स्कूल कक्षा एक से आठ तक के 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। अमल न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।