पथिक चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। शहर में दोपहर को स्कूली बसों से रोजाना जाम लग रहा है। बुधवार को लालपुल से नवादा तक जाम में वाहन फंस गए। बाइक सवार बाजारों से होकर गुजरे। इससे बाजारों में भी जाम लग गया। जाम खुलवाने में यातायात कर्मी भी बेबस दिखाई दिए।
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी हुई। बच्चों को लेकर स्कूली बसें निकली तो शहर में जाम लग गया। काली सड़क पर पथिक चौक के पास तीन बसें बच्चों को उतारने में लगीं तो लालपुल से नवादा तक वाहनों की कतार लग गई। जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात यातायात व पुलिस कर्मियों के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। इसके बावजूद करीब दो घंटे तक जाम रहा।
कोट,
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। स्कूली बसों का रूट निर्धारित किया जाएगा, जिससे जाम न लग सके। इसके लिए एआरटीओ को पत्र भी लिखा है। जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक